रामपुर शाहबाद

पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर “एक शाम

देश के वीर जवानों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड ने सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर “एक शाम, देश के वीर जवानों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम आशुतोष कुमार और सीओ देवकीनंदन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में संगठन के अध्यक्ष आफताब ने दोनों अधिकारियों का मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बोलते हुए एसडीएम आशुतोष कुमार और सीओ देवकीनंदन ने देश के वीर जवानों को याद करते हुए उनकी शान में कसीदे पढ़े साथ ही साथ शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड के प्रयासों की भी जमकर सराहना की। कहा कि शाहबाद के पत्रकारों में देशभक्ति का एक अलग ही जुनून है। यह लोगों की मदद के लिए जुटे रहते है। कार्यक्रम में विधिक सलाहकार सुहैल खां, डॉ आसिफ कुरैशी और फहीम आतिश ने अपनी शायरी और देशभक्ति गीतों से समा बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सिफत मियां और कार्यकारी अध्यक्ष राजीव भटनागर ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर संरक्षक वीपी विद्यार्थी, संस्थापक एहसान खां, कार्यकारी अध्यक्ष आकाश शंकर, कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शराफत हुसैन हस्सानी, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुस्तफा अली, महिला विंग अध्यक्ष नेहा गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज़ छोटे, संयुक्त सचिव फैजी खां, सचिव सुमित कश्यप, सचिव जहीर खां, सचिव तकरीर अहमद, कार्यालय प्रभारी शान मो आदि रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button