बरेली
राजश्री कालेज में 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
एन0सी0सी0 कैडेट्स को सीनियर अण्डर ऑफिसर रैंक से किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा स्थित राजश्री ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, परिसर में गणतन्त्र दिवस पर एन0सी0सी0 कैडेट्स के द्वारा परेड का आयोजन किया गया। संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश कुमार अग्रवाल, वाइस चेयरपर्सन डॉ0 मोनिका अग्रवाल, प्रबंध निदेशक इं0 रोहन बंसल, एकेडमिक एडवाइजर तूलिका अग्रवाल, सी0ओ0ओ0 ऋषभ बंसल एवं ट्रस्टी पीयूष गुप्ता ने राष्ट्रीय घ्वज तिरंगा फहराया तथा एन0सी0सी0 कैडेटस द्वारा परेड की सलामी ली।
चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने अपने भाषण में कहा कि यह गणतंत्र दिवस वंदे मातरम के 150 वर्षाे को समर्पित एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में बढता एक और कदम है। संस्थान की वाइस चेयरपर्सन डॉक्टर मोनिका अग्रवाल ने बताया कि यह विविधता में एकता का जश्न, हमें संवैधानिक अधिकारों को प्रदान करता है।
संस्थान के प्रबन्ध निदेशक इं0 रोहन बंसल ने बताया कि यह समय एक एतिहासिक क्षण है जिसमें आज हम सब लोकतान्त्रिक तरीके से अपने अधिकार चुनकर जीवन जीने के लिये स्वतन्त्र हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 स्वतंत्र गुप्ता ने किया।



