
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी जनपद के ब्राह्मण परिवार में जन्मे करन कुमार मिश्रा ने माघ मेला में ब्राह्मणों के साथ कथित अत्याचार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए।
मिश्रा ने कहा कि संत हमारे देश की धरोहर हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि माघ मेला में ब्राह्मणों के साथ बर्बरता और अभद्रता की गई। मिश्रा ने सरकार की चुप्पी पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए पूछा कि ऐसे में ‘हिंदू राष्ट्र’ का सपना कैसे साकार होगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि देश में संतों का अपमान इसी तरह जारी रहा, तो कोई भी माता-पिता अपने बच्चों को संत बनने के लिए प्रेरित नहीं करेगा। करन कुमार मिश्रा ने सरकार से इस मामले पर ध्यान देने का आग्रह करते हुए इस घटना की घोर निंदा की।



