सांस्कृतिक आयोजनों से सामाजिक एकता होती है मजबूत: उपासना मरांडी
Cultural events strengthen social unity: Upasana Marandi

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया, पाकुड़। पाकुड़िया प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत बन्नोग्राम में माँ सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर आयोजित नि:शुल्क आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने फीता काटकर किया। उनके आगमन से आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपासना मरांडी ने कहा कि माँ सरस्वती की कृपा से समाज में ज्ञान, सद्भाव एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को भी सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो भी उपस्थित रहे। नि:शुल्क आर्केस्ट्रा कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य रिमा रविदास, विश्वजीत दास, सूरज दास, छोटू रविदास, प्रसेनजीत दास, छोटू भगत, विनोद भगत, मुशर्रफ हुसैन, करण कुमार, सुखदेव रविदास, आशीष दास, सोकोत घोष, तपन घोष, सुमन घोष, उज्ज्वल मंडल, कृष्णा घोष, कंचन यादव, प्रासंजीत दास सहित अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।



