गोड्डा
उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान हुए शिक्षक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : स्थानीय पीएम श्री मध्य विद्यालय गोड्डा (बालक ) के प्रभारी शिक्षक राजेन्द्र कुमार झा को उत्कृष्ट कार्य के लिए गणतंत्र दिवस पर उपायुक्त अंजली यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। झा को उक्त प्रशस्ति पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक की उपस्थिति में समाहरणालय परिसर में डीसी ने प्रदान किया। मध्य विद्यालय गोड्डा (बालक ) को आदर्श विद्यालय फिर पीएमश्री विद्यालय निर्माण में झा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनके कार्यकाल में शैक्षणिक व्यवस्था से लेकर विद्यालय परिसर की साफ- सफाई , संसाधन और संरचना का उत्कृष्ट कार्य हुआ। राजेन्द्र कुमार झा सदर प्रखंड के बैसाढ़ी गांव के निवासी हैं। इन्होंने भागलपुर विश्वविद्यालय के ओल्ड पीजी से रसायन शास्त्र में स्नात्कोत्तर की शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने 1994 में बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा पास कर शिक्षक की नौकरी हासिल की है। इससे पूर्व ये महिला महाविद्यालय गोड्डा में बतौर प्राध्यापक के रूप में कार्यरत थे। इनके इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार , अध्यक्ष मो. हसीब सहित बुद्धिजीवियों ने खुशी का इजहार किया है।



