26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन कार्यालय में झंडोत्तोलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष कमल दुबे ने यूनियन के प्रधान कार्यालय में ध्वजारोहण किया।
यूनियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्री दुबे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मचारी सदस्यों एवं आमजन को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
झंडोत्तोलन के पश्चात श्री दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि “गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका की याद दिलाता है। आइए हम सब मिलकर बोकारो स्टील प्लांट को और अधिक समृद्ध, समावेशी एवं विकसित बनाने की दिशा में संकल्पबद्ध रहें।”
इस दौरान यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ इंद्र देव पासवान, उपाध्यक्ष अजय चौबे, मोहन दुबे, अनूप कुमार चौबे, सगीर अंसारी, संयुक्त महामंत्री गोपाल ठाकुर, आर के मिश्रा, रमेश राय, मंतोष पाण्डेय, संतोष राय, कुमार शानू, संजय ठाकुर, एस के लायक, मनीष मिश्रा, अजय कुमार, अमित कुमार, एस के मल्लिक, रंजीत कुमार, सुरेश कुमार, उमेश, सतीश, ए के गुप्ता, यू के मंडल, बी मांझी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।



