बरेली

विमलेश शर्मा विमल का विष्णु इंटर कॉलेज में जोरदार स्वागत 

शिक्षकों ने माला पहनाकर जताया समर्थन, जीत का भरोसा दिलाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड क्षेत्र के प्रत्याशी विमलेश शर्मा विमल का आज विष्णु इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने माला पहनाकर विमलेश शर्मा विमल का हार्दिक स्वागत किया। इसके बाद क्रमवार सभी शिक्षकों ने उन्हें माला पहनाकर उनका मनोबल बढ़ाया और जीत का आश्वासन दिया। शिक्षकों ने कहा कि इस बार जीत आपकी ही पक्की होगी।
स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विमलेश शर्मा विमल ने कहा कि शिक्षकों की हर समस्या का समाधान संभव है और वह शिक्षक हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे। उन्होंने सभी के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी वरिष्ठ शिक्षक साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप पटेल ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button