बरेली

100 करोड़ की GST धोखाधड़ी का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

फर्जी फर्मों से बोगस ITC क्लेम कर सरकार को लगाया चूना, नेपाल से पकड़ा गया मुख्य आरोपी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एसआईटी जीएसटी बरेली और थाना कैंट पुलिस ने 11.08.2026 को 100 करोड़ से अधिक की GST धोखाधड़ी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। फर्जी फर्मों के जरिए बोगस ITC क्लेम कर सरकार को करोड़ों की क्षति पहुंचाने वाले 5 अभियुक्त अब तक गिरफ्तार सद्दाम हुसैन पुत्र बाबू मियां निवासी जखीरा, थाना किला और मो0 समद उर्फ शाहरूख पुत्र मो0 आसिफ निवासी खन्नू मोहल्ला, थाना किला को जेल भेजा जा चुका है।
विवेचना में फरार चल रहे फरजान हाशमी पुत्र स्व0 अनवर हाशमी निवासी गरैया बड़ा बाजार, थाना किला को नेपाल से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस पूरे सिंडिकेट का मुख्य सरगना सागर अग्रवाल पुत्र रामअवतार निवासी लिकर इनक्लेव कर्मचारीनगर, थाना इज्जतनगर है।
अभियुक्तों ने बताया कि DM कम्पाउंड के सामने ऑफिस खोलकर _विनीत अरोड़ा व अनुज अग्रवाल_ के साथ मिलकर `ART LIFE ASSOCIATE, NIGHT STAR, ARHAM AGRO FOODS` जैसी फर्जी फर्मों के बिल काटे जाते थे। पैसा चेक के जरिए निकालकर सागर अग्रवाल तक पहुंचाया जाता था।
पुलिस ने 1 लैपटॉप, 1 चार्जर, 1 माउस और 6 मोबाइल बरामद किए। इस कार्रवाई में प्र0नि0 संजय कुमार धीर, निरीक्षक भारत सिंह, उ0नि0 वीरभद्र सिंह, इन्तजार हुसैन, प्रतीक तोमर, त्रिवेन्द्र कुमार, का0 आयुश भारद्वाज व रि0का0 रवि कुमार शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने टीम को 15 हजार का नकद पुरस्कार दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button