
हुआ सामूहिक चालीसा पाठ और भंडारा
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सावन के पवित्र मास में हरि मंदिर मॉडल टाऊन में मंगलवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी।
सुबह के सत्र में मंदिर के पंडित सुनील शास्त्री ने हनुमान जी का विधिवत पूजन व शृंगार किया। भक्तों ने मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा अर्चना की।
शाम के सत्र में हरि संकीर्तन पुरुष मंडल ने भजनों की रसधारा बहाई। रवि छाबड़ा ने “दुख भंजन मारुति नंदन”, संजय आनंद ने “आयो आयो वीर हनुमान”, पंकज ने “मंगल मूर्ति मारुति नंदन” और सचिन सेठी ने “श्री राम जानकी बैठे हैं” प्रस्तुत किए।
बाद में सभी भक्तों ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और आरती की। समापन पर भंडारा प्रसाद वितरित हुआ।




