हापुड़

यूजीसी बिल से समाज को तोड़ने का काम किया जा रहा है – आचार्य प्रमोद कृष्णम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी) –  हापुड़ के श्याम नगर गांव में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने महत्वपूर्ण बयान दिए। उन्होंने यूजीसी के नए बिल को लेकर चिंता जताई और समाज में एकता की अपील की।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने यूजीसी पर दिया बयान – * यूजीसी बिल की अभी मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन समाज को तोड़ने का काम किया जा रहा है । ऐसे समय मे समाज को एकजुट रहने की जरूरत है ।
उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति पर भी तीखी टिप्पणी की। आचार्य जी ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कुछ लोग बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके खिलाफ एक तरह का चक्रव्यूह रचा जा रहा है। यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को कुछ अपने ही लोग बदनाम करना चाह रहे हैं । उनके खिलाफ चक्रव्यूह की रचना की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button