खैरथल

श्री लाडली जूं सरकार प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: ब्रह्मांड आराध्य श्री लक्ष्मी नारायण भगवान के निज धाम लाडली महल में श्री श्री 1008 श्री लाडली जूं सरकार के प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक नवनिर्मित लाडली महल मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पूजनीय गुरु माताजी श्रीमती सरिता देवी ने बताया कि पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी, गुरुवार 1 जनवरी को प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 10:15 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके उपरांत प्रातः 11:15 बजे महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।
गुरु माताजी ने बताया कि महोत्सव के अवसर पर लाडली महल को विशेष रूप से भव्य सजावट एवं आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगमन–प्रस्थान, प्रसादी वितरण एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे, ताकि भक्तगण सहज एवं सुव्यवस्थित रूप से दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण कर सकें।
कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु आयोजित इस बैठक में गुरु माताजी श्रीमती सरिता देवी, गुरु मां सारिका कल्याण मिश्र सहित लाडली जी के चरणरज पूजन में सहभागिता करने वाले श्रद्धालु—अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, तारामणि गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, कृष्ण शर्मा, नैना शर्मा, संगीता मिश्रा, आयुषी मिश्रा एवं मंजू देवी मिश्रा, पूजा अग्रवाल, शीला गुप्ता, मंजू गुप्ता, सुशीला गुप्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर महोत्सव को सफल और दिव्य स्वरूप प्रदान करने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button