हापुड़

सेवा संकल्प अभियान ।

आशीर्वाद का दीया के अन्तर्गत भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर जनपद हापुड़ में लगभग 3 लाख 50 हजार दीप प्रज्वलित।

गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में 25000 तथा पूठ घाट पर 5000 दिये प्रज्जवलित कर सेवा संकल्प अभियान की थीम:- आशीर्वाद का दीया अभियान को किया सफल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हापुड़। सेवा संकल्प अभियान की थीम:- आशीर्वाद का दीया के अन्तर्गत भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जनपद हापुड़ में लगभग 3 लाख 50 हजार दीप प्रज्वलन किये गये। सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में जनपद वासियों का भी सहयोग मिला जिसके तहत जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो के द्वारा भी अपने घरों पर आशीर्वाद का दिया जलाया गया। आज शाम 07ः00 बजे से थीमः-आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत जनपद में निम्न स्थानो को चिन्हित कर दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम आयोजित किए गये। जिसमें मुख्य स्थान निम्नलिखित हैंः-
बृजघाट, स्पोर्ट स्टेडियम, जवाहर नवोदय विद्यालय, पूठ घाट, कृषि विज्ञान केंद्र, जनपद की समस्त सी एच सी एवं पीएचसी, समस्त अन्नपूर्णा भवन, समस्त कस्तूरबा गाँधी विद्यालय, समस्त अमृतसरोवर, समस्त पंचायत भवन, सबली मंदिर, चंडी मंदिर एवं जनपद के प्रमुख मंदिरों नक्का कुआं, गंगा मंदिर एवं गढ़मुक्तेश्वर के प्रमुख मंदिर के साथ.साथ समस्त विकास खण्डों में आशीर्वाद का दिया के अंतर्गत दीप प्रज्ज्वलित किए गयें। दीपको के माध्यम से सुन्दर व भव्य आकृतियों को बनाकर मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस की बधाई व विकास को नई दिशा देने का भी संदेश आम नागरिकों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में सभी विधायक , जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष भाजपा, जिला महामंत्री, जिला प्रशासन, जनपद स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों व जनपद वासियों का पूर्ण सहयोग रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button