बरेली

शहर विधानसभा में टिकट को लेकर हलचल तेज

डॉ. अरुण के साथ प्रदीप सक्सेना का नाम चर्चा में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। शहर विधानसभा सीट पर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट की चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा के गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है।
मौजूदा विधायक डॉ. अरुण कुमार का नाम सबसे प्रमुखता से लिया जा रहा है। उन्होंने 2022 के चुनाव में 1,29,014 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी और लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं।
वहीं भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता प्रदीप सक्सेना का नाम भी संभावित दावेदारों में तेजी से चर्चा में आया है। समर्थकों के अनुसार संगठन में लंबी सक्रियता और जनसंपर्क उनकी ताकत है।
सक्सेना ने बताया कि उन्होंने 2022 में भी टिकट के लिए आवेदन किया था। वह 2012 से शहर और कैंट विधानसभा, लोकसभा, महापौर व सभासद चुनावों में पार्टी के लिए सक्रिय रहे हैं। मंडल स्तर से लेकर महानगर के कार्यक्रमों तक में उनकी लगातार सहभागिता रही है।
दावेदारी पर सक्सेना ने कहा कि वह आकांक्षी जरूर हैं, लेकिन पार्टी नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button