
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ । जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटिकान में देर रात बेखौफ चोरों ने घर के बाहर लगी पानी की मोटर चोरी कर ली और फरार हो गए । चोरों ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी घुमा दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए । क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।



