ललितपुर

 विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के तहत भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न

युवाओं का राष्ट्र के प्रति प्रेम समर्पण करेगा नये भारत का निर्माण : उच्च शिक्षा अधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। युवाओं की विकसित भारत में सहभागिता एवं भूमिका को एक सशक्त मंच प्रदान करने हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के अंतर्गत आपातकाल के 50 वर्ष लोकतंत्र के लिए एक सबक विषय पर एक जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन नेमवि प्राचार्य प्रो.ओम प्रकाश शास्त्री के निर्देशन में तुलसी सभागार में किया गया। शुभारंभ प्रबंधक प्रदीप चौबे, प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश शास्त्री, क्षेत्रीय निदेशक रासेयो लखनऊ समरदीप सक्सेना, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी सुशील बाबू, एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, अश्विनी कुमार एवं नोडल अधिकारी रासेयो. डा. ओ.पी. चौधरी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन करके किया। एडीएम ने कहा कि आज का मंच युवाओं की भूमिका और उनकी अभिव्यक्ति एवं रचनात्मकता को प्रस्तुत करने का एक ऐसा आधार है जो आपके व्यक्तित्व के भवन रूपी आधारशिला को एक सुंदर नींव खड़ा करने में सक्षम है। प्रबंधक ने कहा कि देश में आपातकाल लोकतंत्र के लिए काला अध्याय था। आज से 50 वर्ष पूर्व राजनीतिक सत्ता के दुरुपयोग का एक घिनौना कृत्य उस समय की सरकार के द्वारा किया गया। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी झांसी ने कहा कि युवा संसद के माध्यम से देश की नौजवान पीढ़ी को तैयार करना है। एक ऐसी सोच वाली पीढ़ी जिसकी सोच और संकल्प से देश का सुनहरा भविष्य निर्धारित होगा। आप सभी राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाइयों के एक सशक्त हस्ताक्षर हैं। आपका त्याग, सेवा, समर्पण का भाव ही भारत की तस्वीर बदलकर एक नए विकसित भारत की इबारत लिखेगा। प्राचार्य ने कहा हमारी संस्कृति में आचार्य और गुरूओं ने सदैव से ही युवाओं को संस्कारवान बनाकर अपने समाज ग्राम, राष्ट्र और परिवार के लिए समर्पण भाव से अपने कर्तव्य दायित्व का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया है। मुख्य अतिथि ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना में हम सभी को उन परंपराओं प्रथाओं रूढिय़ों को त्यागना होगा जो हमारे समाज और देश की प्रगति में अवरोधक का कार्य कर रहे हैं और इस दिशा में युवा पीढ़ी की सशक्त भूमिका है। नोडल अधिकारी, रा.से.यो. डा.ओम प्रकाश चौधरी ने सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता युवा संसद में विभिन्न महाविद्यालय से आए छात्र-छात्राओं ने आपातकाल के 50 वर्ष लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर भाषण दिए जिनमें प्रमुख रूप से गार्गी शर्मा, क्रांति यादव, समृद्धि पाराशर, महक राजा, मुक्ति झा समरदीप सक्सेना, अतुल और पूजा व अन्य रहे। इनमें गार्गी शर्मा प्रथम स्थान, क्रांति यादव द्वितीय स्थान एवं समृद्धि पाराशर तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में प्रोफे. अमित कुमार, हिमांश धर द्विवेदी, डॉ. ओ.पी.चौधरी, राम सेवक चंद्राकर, वंदना याज्ञिक आदि शामिल रहे। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकगण व कर्मी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button