बरेली
वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : बहेड़ी स्थित राजकीय हाइस्कूल सियाठेरी, बहेड़ी में ‘वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलीय उप शिक्षा निदेशक एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद बरेली के अपर सचिव मुन्ने अली द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्रतिभा सम्मान: गत 5 वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों/ छात्राओं, खेलकूद में अग्रणी खिलाड़ियों और अनुशासन में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संबोधन: विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश माथुर ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन रमेश कुमार साहू ने किया और महेंद्र पाल , कुमारी सोनी सिंह, शिवम कुमार , सचिन गंगवार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बहेड़ी की प्रधानाचार्य श्रीमती नंदनी अनामिका, राजकीय हाई स्कूल , रतनगढ़ के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह यादव, राजकीय हाई स्कूल, टांगा छंगा की प्रधानाचार्य श्रीमती सरिता, राजकीय हाई स्कूल,सबर।ह , प्राथमिक विद्यालय, siystheri के प्रधानाध्यक mohd. Sadik एवं PM CUPS के प्रधानाध्यापक डॉ कविंद्र सिंह तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य हरिओम एवं अभिभावक संघ के अध्यक्ष प्रेमपाल तथा समस्त छात्र छात्राएं तथा अभिभावक उपस्थित रहे।



