खैरथल
विधायक ललित यादव ने खैरथल-तिजारा जिला मुख्यालय की स्थिति स्पष्ट करने मांग उठाई
176 दिन से धरने पर बैठे है जिले के लोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जयपुर/खैरथल : विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मंडावर विधायक ललित यादव ने खैरथल–तिजारा जिला मुख्यालय से जुड़ी स्थिति को स्पष्ट करने की मांग मजबूती से उठाई।
विधायक ने कहा कि जिला मुख्यालय को लेकर धरने पर बैठे लोगों की भावनाएँ पूरी तरह जायज़ हैं। सरकार को चाहिए कि वह जनता की आवाज़ का सम्मान करते हुए इस विषय पर अपना स्पष्ट और ठोस रुख सामने लाए।
जन अपेक्षाओं की अनदेखी लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। सरकार से आग्रह है कि वह शीघ्र निर्णय लेकर खैरथल–तिजारा क्षेत्र की जनता की वाजिब मांगों का समाधान करे।
विधायक ने कहा की बडली ग्राम पंचायत के प्रशासक को बर्खास्त किए जाने के मामले को मजबूती से उठाया और यह कार्रवाई न केवल अनुचित है, बल्कि जनप्रतिनिधियों के मान–सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भी है। ग्राम पंचायत में किसी भी विकास कार्य की स्वीकृति बहुस्तरीय जांच एवं अनुमोदन प्रक्रिया से होकर गुजरती है, जिसमें विभिन्न विभागों और अधिकारियों की सहमति के बाद ही अंतिम स्तर पर सरपंच/प्रशासक की भूमिका आती है। ऐसे में केवल अंतिम स्तर पर कार्रवाई करना न्याय के सिद्धांतों के विपरीत प्रतीत होता है।
सदन में मैंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यापक जांच कराने की मांग की, साथ ही इसमें संलिप्त प्रशासनिक तंत्र के संबंधित अधिकारियों की उच्च स्तरीय जांच हो, ताकि सत्य सामने आए और न्याय सुनिश्चित हो सके।

