ललितपुर

ललितपुर में श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ का दिव्य आगमन आज

प्रेम, सेवा और मानव एकता का संदेश देगा आध्यात्मिक अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। भगवान श्रीसत्य साईं बाबा के सार्वभौमिक संदेश सबसे प्रेम करो, सबकी सेवा करो को जन-जन तक पहुँचाने हेतु श्रीसत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का ललितपुर जनपद में भव्य एवं दिव्य आगमन 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को सायं 5 बजे होटल आर्यन इन में होगा। यह रथ यात्रा प्रेम, करुणा, सद्भाव और नि:स्वार्थ सेवा पर आधारित एक व्यापक आध्यात्मिक जन जागरण अभियान है। श्री सत्य साईं सेवा समिति ललितपुर जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री सत्य साईं बाबा ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से मानवता की एकता, सार्वभौमिक प्रेम और नि:स्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया। उनका संदेश धर्म, जाति और पंथ से ऊपर उठकर सम्पूर्ण मानव समाज को जोडऩे का है। प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा इसी दिव्य दर्शन को मूर्त रूप देते हुए हृदय से हृदय तक प्रेम की ज्योति प्रज्वलित कर रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को तालबेहट में रथ का आगमन 01 बजे होगा। इसके बाद तालबेहट नगर भ्रमण करता हुआ रथ बमोरी सर तेरई फाटक एवं बांसी में स्वागत के उपरांत 5 शाम को होटल आर्यन के सामने पहुंचेगी, यहां से रथ यात्रा इलाईट चौराहा साई मंदिर सत्यनारायण मंदिर होते हुए अग्रवाल रेजिडेंसी पहुंचेगी। 01 फरवरी 2026 (रविवार) को सुबह 9 बजे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो अग्रवाल रेजिडेंसी से वर्णी चौराहा, तुवन मंदिर, घंटाघर, सावरकर चौक, नृसिंह मंदिर होते हुए वापस अग्रवाल रेजिडेंसी पहुंचेगी, वही पर सायं 4 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। 02 फरवरी 2026 (सोमवार) को सुबह 9 बजे रथ यात्रा ललितपुर से मध्य प्रदेश के लिए प्रस्थान करेगी। सभी कार्यक्रम अग्रवाल रेजीडेंसी, मां शारदा मंदिर के सामने आजादपुरा, ललितपुर में आयोजित होंगे। समिति ने जनपद के समस्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह इस आध्यात्मिक अवसर में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर प्रेम और सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करें। इस संबंध में आयोजित प्लानिंग मीटिंग में संजय श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, शरद खैरा, हाकिम सिंह, स्वामी अनुराग अमर, महेश चन्द्र पाल, डा. जगवीर सिंह, रमन शर्मा, बृषभान सिंह राजपूत, राहुल बाल्मीकि, अमित श्रीवास्तव, पुष्कलम पाठक, नवीन श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, पंकज तिवारी, महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, राकेश नारायण भारद्वाज, रमेश श्रीवास्तव, प्रवेश कुमार, प्रदीप शर्मा, संजीव कुमार मिश्र, राकेश पटेल, विवेक नायक, सोम प्रकाश निगम, श्रीमती शान्ति मालवीय, शैलेन्द्र मलैया, रजत शर्मा, ब्रजेश कुमार सिंह, सोनू यादव, उदय श्रीवास्तव, वीर सिंह अहिरवार, अर्थव अस्थाना, अनिल कुमार रावत, ऋषि श्रीवास्तव, देव राजपूत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button