कैराना
अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा
315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के तहत कैराना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कैराना पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में थाना कैराना पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भूरा-जन्धेडी रोड से खुरगान जाने वाले खड़ंजे पर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फुरकान पुत्र हासिम निवासी ग्राम जन्धेडी, थाना कैराना, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना कैराना में शस्त्र अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध हथियार कहां से लाया गया था और इसके इस्तेमाल की मंशा क्या थी। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक यशपाल सिंह सोम, हेड कांस्टेबल यतेन्द्र और कांस्टेबल अरुण कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी।