कैराना

हरियाणा पुलिस ने कैराना से हथियार तस्कर को दबोचा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। हरियाणा के जनपद पानीपत के थाना सनौली में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को हरियाणा पुलिस ने कैराना से गिरफ्तार कर लिया। सीआईए-2 पानीपत की टीम ने शनिवार को कैराना कोतवाली पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की।
उपनिरीक्षक जयवीर के नेतृत्व में सीआईए-2 पानीपत की टीम कैराना पहुंची और कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मोहल्ला बिसतियान में एक मकान पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने कलीम पुत्र अनवार निवासी मोहल्ला बिसतियान, कैराना को हिरासत में लिया। आरोपी लंबे समय से आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था और हरियाणा पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना मिली थी कि आरोपी कैराना क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपी को बिना किसी विरोध के पकड़ लिया गया।दबिश के दौरान हरियाणा पुलिस ने आबिद पुत्र आरिफ निवासी मोहल्ला खेल कला को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उससे आरोपी कलीम के संबंधों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी कलीम को हरियाणा पुलिस अपने साथ पानीपत ले गई है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पूरी कार्रवाई के दौरान कैराना कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button