टाटीझरीया थाना क्षेत्र बौधा जंगरु से अवैध शराब के बड़ी कार्रवाई लगभग 60 पेटी विदेशी शराब बरामद
एक शराब तस्कर भी गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ टाटीझरिया थाना पुलिस ने शुक्रवार को रात्रि लगभग 12.35 बजे पुलिस अधीक्षक,हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि टाटीझरीया थाना क्षेत्र बौधा जंगल में एक पिकअप गाड़ी से शराब का तस्करी किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस निरीक्षक, जगलाल मुण्डा,पुलिस निरीक्षक, दारू अंचल, हजारीबाग के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। उक्त छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए टाटीझरीया थाना क्षेत्र के बौधा जंगल के पास पहुँचा तो देखा कि एक बिना नंबर का पिकअप गाडी लगा हुआ है। छापामारी टीम जैसे ही पिकअप की ओर जा रहे थे। पिकअप गाडी का ड्राईबर पुलिस को देखकर गाडी से भागने का प्रयास किया परन्तु छापामारी टीम के द्वारा ड्राईबर को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। छापामारी टीम के द्वारा पिकअप गाड़ी का तालाशी ली गई तलाशी के कम में पाया गया कि पिकअप में लगभग 60 पेटी शराब लदा हुआ है। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछ-ताछ के कम में अपना नाम रामचन्द्र साव, पे०स्व० त्रिभुवन सिंह, सा०-बौधा थाना-टाटीझरीया, जिला हजारीबाग बताया। इस संदर्भ में टाटीझारीया थाना मामला दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार उपरोक्त के द्वारा बताया गया कि यह शराब टाटीझारीया से बिहार में ले जाने वाला था। जिसमे विदेशी शराब 60 पेटी। पिकअप बोलरों-01 जप्त किया गया है इस छापामारी अभियान में मुख्य रूप से पु०नि० जगलाल मुण्डा, पुलिस निरीक्षक, दारू अंचल, हजारीबाग। पु०अ०नि० इन्द्रजीत कुमार,थाना प्रभारी, टाटीझरीया। पु०अ०नि० पवन कुमार,टाटीझरीया थाना। टाटीझरीया थाना का सशस्त्र बल शामिल थे।



