बरेली

एसआरएमएस हैकाथान 4.0 का समापन

विजेताओं को किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SRMSCET, बरेली) में आयोजित एसआरएमएस हैकाथॉन 4.0 का तीसरा एवं अंतिम दिन उत्साह, प्रतिस्पर्धा और नवाचार के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08.00 बजे प्रतिभागियों द्वारा अपने प्रोटोटाइप को अंतिम रूप देने के साथ हुआ। इसके पश्चात 10.00 बजे अंतिम मूल्यांकन चरण प्रारंभ हुआ, जिसमें दो निर्णायक मंडलों द्वारा प्रतिभागी टीमों का मूल्यांकन किया गया। निर्णायक मंडल में शिक्षाविदों एवं उद्योग विशेषज्ञों को शामिल किया गया था। विस्तृत मूल्यांकन के पश्चात विजेताओं का चयन किया गया। इसके उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति जी एवं प्रो. (डॉ) प्रभाकर गुप्ता (प्राचार्य, SRMSCET) द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर डॉ. रितु सिंह (उप-प्राचार्य SRMS CET), डॉ. अमित कुमार शर्मा (निदेशक फार्मेसी), इं. आशीष अग्रवाल (कन्वीनर IIC), डा. सत्य देव, इं. अश्वनी चौहान एवं इं. निपुण पांडे, आयोजन सचिव डॉ. शैलेश सक्सेना (डीन एकेडमिक्स SRMS CETR), अंकित भारद्वाज (शाखा प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, SRMS IMS) तथा संस्थान के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र अंकित पटेल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन (MOC) इं. पारुल दीक्षित ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button