खैरथल
राजस्थान ब्राह्मण महासभा की तहसील हरसोली का हुआ विस्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : राजस्थान ब्राह्मण महासभा तहसील इकाई हरसौली का विस्तार तहसील अध्यक्ष लोकेश मिश्रा ने किया है। इसमें संरक्षक मंडल में महावीर गूरिया,सुरेश चंद जोशी, रामवतार शर्मा, तेजपाल शर्मा , उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष जयदीप जोशी सचिव विष्णु शास्त्री , उप सचिव अश्विन जोशी कार्यकारिणी सदस्य मुकेश शर्मा , मनीष शर्मा शामिल हैै।
दूसरी ओर राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला खैरथल तिजारा की आम सभा 2 फरवरी समय दोपहर 12:00 बजे को भगवान परशुराम धर्मशाला मातोर रोड खैरथल पर आयोजित की जाएगी।
जिला अध्यक्ष एडवोकेट संजय शर्मा ने बताया कि आमसभा में समस्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी एवं आम ब्राह्मण समाज उक्त महासभा में शामिल होंगे जिसमें यूजीसी विनियम 2026 नई गाइडलाइंस के विरोध में विचार विमर्श कर जिला कलेक्टर खैरथल को प्रधानमंत्री के नाम से ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

