ललितपुर
शिक्षामित्रों को जनगणना में प्रगणक में लगाए ड्यूटी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र बेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैंस के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित एसडीएम भूपेंद्र यादव को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जिले के अधिकांश शिक्षामित्र बीएलओ की ड्यूटी में विगत 20 वर्षों से काम करते आ रहे हैं। विगत 2011 की जनगणना में कुछ ही शिक्षामित्रों की ड्यूटी लगाई गई थी। शिक्षामित्र सरकारी अन्य जैसे पोलियो ड्यूटी बाल गणना ड्यूटी एवं स्वस्थ विभाग साक्षरता आदि सभी कार्यों में अल्प मानदेय में ड्यूटी करता है, लेकिन जहां पर सम्मानजनक मानदेय मिलता है। वहां अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी जाती हैं। अतएव जिला प्रशासन से आह्वान किया है कि जिले के सभी तहसील ललितपुर, महरौनी, मड़ावरा, पाली में कार्यरत शिक्षामित्रों की ड्यूटी भारत की जनगणना 2026 की प्रगणक के पद पर ड्यूटी लगवाने हेतु आदेशित करने की मांग उठायी। इस दौरान भगवत सिंह बैस, बृजेश कुमार टोटे, अशोक परिहार, मालती, हरिओम, नीतू, ताहर सिंह परमार, शैलेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।