दिल्ली

जो भारी माहौल बनाया, वो पूरी तरह फीका

कांग्रेस का तंज, जानिए किसने क्या बोला?

नई दिल्ली ( आम बजट 2026 पेश हो चुका है। करीब 85 मिनट के बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़ी घोषणा की। ऐसे में बजट पर विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया भी आ गई। कांग्रेस ने इस बजट को पूरी तरह से फीका बताया। तो अखिलेश यादव ने कहा कि यह बजट गरीब किसान और गांव में रहने वाले लोगों के समझ से बाहर है।
लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (01 फरवरी) को बजट 2026 पेश किया। वित्त मंत्री ने करीब 85 मिनट का बजट भाषण दिया। किसान, रेलवे, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर सहित तमाम क्षेत्रों के लिए बड़ी घोषणा की गई। हालांकि इस बार आम आदमी के लिए कोई बड़ा एलान नहीं हुआ। ऐसे में इस बजट पर विपक्षी दल और सत्तापक्ष के लोगों का क्या कहना है? पढ़िए…
कांग्रेस का सरकार पर तंज, बजट बताया फीका -प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने इसे पूरी तरह से फीका बजट करार दिया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि ‘हालांकि दस्तावेजों का विस्तार से अध्ययन किया जाना अभी बाकी है, लेकिन 90 मिनट बाद ही यह स्पष्ट हो गया है कि बजट 2026/27 के बारे में जो भारी माहौल बनाया गया था, उसके मुकाबले यह कहीं कमतर रहा है। यह पूरी तरह फीका साबित हुआ।
राहुल गांधी ने नहीं दिया जवाब-केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि कल कहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं कल संसद द्वारा दिए गए मंच का इस्तेमाल करके बोलूंगा।
शशि थरूर ने उठाए सवाल- केंद्रीय बजट पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि बहुत कम जानकारी मिली। 3-4 मुख्य बिंदु थे, लेकिन हम अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (आयुर्वेदिक अककटर) का इंतजार कर रहे थे। यह कहां है? हम इसे केरल में चाहते थे। आयुर्वेद की हमारी एक लंबी परंपरा रही है। लेकिन हमने केरल का नाम नहीं सुना। हमने मछुआरों और नारियल के नाम सुने यह केरल हो सकता था, लेकिन जब उन्होंने जहाज मरम्मत की बात की, तो उन्होंने वाराणसी और पटना का नाम लिया, केरल का नहीं। यह थोड़ा आश्चर्यजनक है। लेकिन शायद बजट दस्तावेज में और अधिक जानकारी हो। मैंने अभी तक इसे पढ़ा नहीं है। हालांकि भाषण में बहुत कम जानकारी दी गई थी।
ममता ने रेल कॉरिडोर के ऐलान पर केंद्र को घेरा-पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने (वित्त मंत्री)तीन कॉरिडोर के बारे में जो कहा, वह बिल्कुल झूठ का पुलिंदा है। सरासर झूठ। यह पहले से ही प्रोसेस में है और हमने वहां काम शुरू कर दिया है। पुरुलिया में जंगलमहल जंगल सुंदरी प्रोजेक्ट में, इस इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए 72,000 करोड़ रुपये का निवेश होने वाला है। उन्होंने बंगाल को एक पैसा भी नहीं दिया है। सिर्फ एक टैक्स है, ॠरळ। वे हमारा पैसा ले रहे हैं और बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं कि वे हमें पैसा दे रहे हैं। यह हमारा पैसा है। इसलिए, उनके पास सरकार चलाने और इस तरह देश को खत्म करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। वे देश के आर्थिक ढांचे, इस देश के संवैधानिक ढांचे, स्वतंत्र एजेंसियों को खत्म करना चाहते हैं। वे बातें ज्यादा करते हैं लेकिन काम कम करते हैं।
अखिलेश ने बताया 5 फीसदी आबादी वाला बजट-समाजवादी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि यह बजट गरीबों और गांवों में रहने वालों की समझ से परे है। इस बजट में न तो नौकरी दी गई है और न ही रोजगार के अवसर। उन्होंने कहा कि ये बजट गरीब का पेट नहीं भर सकती है। नौकरी रोजगार दिए नहीं। सपने दिखाने वाला बजट है।
बजट में कुछ भी नहीं: डिंपल यादव-अखिलेश ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस सरकार से कोई उम्मीद ही न हो, उससे क्या उम्मीद की जा सकती है? यह बजट सिर्फ पांच प्रतिशत लोगों के लिए बनाया गया है। सपा प्रमुख ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या सरकार ने अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा किया? वहीं सपा प्रमुख की पत्नी और लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बजट में कुछ भी नहीं है। भाषण में जिस तरह के तकनीकी शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, उसे आम आदमी कभी नहीं समझ पाएगा। इस बजट में किसानों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुछ भी नहीं है।
बजट ऐतिहासिक और अभूतपूर्व: चौहान-केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा कि आज का बजट ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है। ये बजट विकसित भारत के निर्माण का बजट है। ये बजट 2047 के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए मजबूत नींव डालने वाला बजट है, जिसमें रिफॉर्म पर जोर दिया गया है। बजट में गांव, गरीब, किसान, युवा और महिला सबकी चिंता की गई है।
बजट में उत्पादन पर फोकस: वैष्णव-केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को धन्यवाद देना चाहूंगा। आज के बजट में देश के सर्वांगीण विकास के लिए और विकसित भारत के लिए मजबूत नींव बनाने का काम किया है। आज के बजट में उत्पादन पर फोकस किया गया है, कळ सर्विसेज के लिए अच्छे कदम उठाए गए हैं। आॅरेंज इकोनॉमी के लिए क्रिएटर लैब बनाने के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं। रेलवे के लिए 7 नए हाई स्पीड कॉरिडोर की घोषणा हुई है।
ये बहुत क्रांतिकारी बजट: अठावले-केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि ये बहुत क्रांतिकारी बजट है। देश को सुंदर बनाने वाला बजट है। देश के हर वर्ग पर ध्यान दिया गया है। व्यापारी, उद्योगपति और मजदूरों पर ध्यान दिया गया है। ये सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय देने वाले बजट है।
सिंधिया ने बताया प्रगतिशील बजट -वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘यह एक प्रगतिशील बजट है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के हर सेक्टर पर फोकस करता है। यह हर नागरिक के लिए बजट है। खासकर टेलीकॉम और डीओएनईआर के क्षेत्रों को इस बजट में मजबूत बढ़ावा मिला है। यह भारत को सशक्त और शक्तिशाली बनाएगा। पूर्वोत्तर के लिए बहुत सारे संस्थानों और जलमार्गों का आवंटन किया गया है।’
निशिकांत दुबे का बयान-भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि हम विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य है कि विकसित भारत 2047 हो। सरकार के पास सबसे बड़ा लक्ष्य है कि व्यापार को बढ़ाया जाए और आम लोगों को सुविधा दी जाए। पूरा बजट में अक, इलेक्ट्रॉनिक्स को कैसे बढ़ावा देना है, कस्टम ड्यूटी को कैसे कम करना है इस पर केंद्रीत था।”
विकसित भारत का रास्ता स्पष्ट: रवि शंकर-भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि ये बहुत ही प्रगतिशील बजट है। विकसित भारत का रास्ता स्पष्ट करता है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अभिनंदन करता हूं। ये विकासशील बजट है। देश की प्रगति को और आगे बढ़ाएगा।
आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक: सीएम योगी- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट 2026 कहा कि आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक ये बजट है, जिसमें नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है। आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर देना, महिलाओं के लिए हर जनपद में छात्रावास के निर्माण की व्यवस्था, नौजवानों के लिए हर क्षेत्र में अवसर के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र में रिफॉर्म का बजट पेश किया गया है। भारत की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए ये बजट मददगार साबित होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button