ललितपुर

प्रोजेक्ट नई किरण में तीन मामले सुलझे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। स्थानीय पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देशन में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया, जिसमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद तीन परिवारों का आपस में सुलह-समझौता कराया गया, वहीं पांच मामलों को अग्रिम तिथि दी गयी। नई किरण प्रोजेक्ट से जिले में बिखरे हुए परिवारों को जोडकर उनके दाम्पत्य जीवन में एक नई रोशनी आयेगी। नई किरण प्रोजेक्ट बिखरे परिवार को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है। इस दौरान एएसपी कालू सिंह, अजय बरया, डा.एस.पी.पाठक, सुभाष जैन, डा.जनक किशोरी शर्मा, एड.अरमान कुरैशी, महिला थानाध्यक्ष अनीता देवी, महिला हे.का.आशा देवी, महिला आरक्षी सिमरन आदि मौजूद रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button