भरत पुर

फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर मे वैर थाने के भौंडा गांव में लीज को लेकर चल रहे विवाद के बीच शनिवार शाम को हुई फायरिंग के मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पत्नी कमलेश भड़ाना के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके से दो लोगो को गिरफ्तार किया है। चारागाह जमीन पर पशु चरा रहे ग्रामीण पर शनिवार को हुई फायरिंग के बाद गाव में अफरातफरी के साथ हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मौके से कारतूस के चले हुए खोखे भी जप्त किये थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेने के बाद बाकी के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। फायरिंग के मामले को लेकर भौंडा गांव निवासी चंदराम ने वैर थाने में दर्ज कराये मुकदमे में कहा है कि शनिवार शाम चारागाह जमीन पर भेड़ बकरियां चराते समय लाठी डंडे और अवैध हथियार लेकर आये नामजद आरोपियों ने उसकी मां को गालियां दीं जब उसने विरोध किया तो उस पर फायरिंग की गई जिससे बचने के लिए उसने जमीन पर लेट कर अपनी जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुनकर क्रेशर से पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश भड़ाना, विमलेश और उनके साथ कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे। गौरतलब है कि बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की साल 1997 से भौंडा गांव में लीज है, जहां सिलिका पत्थर निकलता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button