पाकुड़ नगर परिषद वार्ड संख्या -5 से राना ओझा ने दाखिल किया नामांकन
Rana Ojha filed nomination from Pakur Municipal Council Ward No. 5

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 से युवा समाजसेवी एवं व्यावसायिक राना ओझा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राना ओझा ने कहा कि वे जनहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रोटोकॉल और नियमों के तहत क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें जीत दिलाती है, तो वार्ड की मूलभूत समस्याओं को चिन्हित कर उन्हें धरातल पर उतारने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता, पेयजल, सड़क, शिक्षा और युवाओं के लिए रोजगार जैसे मुद्दे उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं। वार्ड क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए उन्होंने सहयोग और समर्थन की उम्मीद जताई। नामांकन के दौरान समर्थकों की उपस्थिति से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। वही भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार बराईक के समक्ष नामांकन दाखिल करते समय पत्थर व्यावसायी सह- संवेदक सुमित्रा घोष अन्य भी उपस्थित रहे।



