सीकर
डॉ हरफूल निराला का शिक्षा गोरव अवार्ड से सम्मान विवेकानंद स्कूल खंडेला में वार्षिकोत्सव संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर खंडेला। शहर के पलसाना रोड़ स्थित विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह बहुत ही सुंदर नृत्य एवं गीतों के साथ में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अटल सिंह चौधरी रहे जिन्होंने उच्च शिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर बच्चों को सम्मानित किया। राजस्थान की धरोहर से लगे हुए धरातलीय गीतों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। निदेशक श्रवण कुमार नेहरा ने राष्ट्रीय तेजा महोत्सव में एंकरिंग करने पर व डॉक्टर मानद उपाधि मिलने पर हरफूल निराला को आमंत्रित करके शिक्षा गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। विद्यालय प्रांगण में उपस्थित शिक्षक एवं बच्चों का मनोबल देखते ही बन रहा था। विद्यालय में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।



