कानपुर

सुरक्षा और साइबर सतर्कता के लिए बैठक की गई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : चमड़ा उद्योग से जुड़ी उद्योग तथा व्यवसायियों को सुरक्षित तथा अनुकूल वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित सभागार में उद्यमियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर रघुवीर लाल ने की। इस बैठक में संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) विनोद कुमार सिंह, पुलिस आयुक्त दिनेश त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे। इस बैठक में प्रमुख चमड़ा उद्यमियों में सुपर हाउस ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर मुख्तरुल अमीन,चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद कमाल ईराकी, चर्म निर्यात परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार जालान, राकेश सूरी तथा अन्य चमड़ा उद्यमियों ने भाग लिया। बैठक के प्रारंभ में पुलिस आयुक्त ने चमड़ा उद्यमियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय सतर्कता और जागरूकता है। उन्होंने अपील की किसी भी अज्ञात मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, व्हाट्सएप मैसेज, लिंक तथा फाइल से सतर्क रहें। कभी भी ओटीपी किसी से सजा ना करें तथा साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करके सूचना अवश्य दें। जिससे धनराशि की रिकवरी की संभावनाएं बनी रहती हैं। बैठक में चमड़ा उद्यमियों से सुरक्षा की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध भी किया उन्होंने कहा कि उद्यमियों को अपनी फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों, सुरक्षा गार्डों आदि का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन करना चाहिए। इसके साथ-साथ आप सभी को अपने फैक्ट्री परिसर के अंदर तथा बाहर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाने चाहिए, जिसकी रिकॉर्डिंग की क्षमता लगभग एक माह अवश्य होनी चाहिए। कैमरे ऐसे स्थान पर लगाए जिससे सड़क पार्किंग तथा सभी क्षेत्र कवर हो रहे हो। इस बैठक में चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद कमाल इराकी ने पुलिस आयुक्त से उद्यमियों की कुछ समस्याएं भी साझा की। उन्होंने कहा फैक्ट्री परिसर के पास स्ट्रीट लाइटों की समुचित व्यवस्थाएं नहीं है कुछ लिए काफी समय से खराब भी पड़ी है। कुछ फैक्ट्री के आसपास अवैध अतिक्रमण भी है तथा फैक्ट्री में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लोकल थाने और चौकी से दिन और रात में पुलिस के ग्रस्त ज्यादा लगते रहे, जिससे अपराध की संभावनाएं और भी कम हो जाएगी। पुलिस आयुक्त ने सभी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान करने का शोषण दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी स्तर पर कोई पुलिसकर्मी परेशान करता है या अवैध मांग करता है तो इसकी सूचना सीधे उन्हें दी जा सकती है। बैठक के अंत में पुलिस आयुक्त द्वारा सभी चमड़ा उद्यमियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button