शामली

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, देवर-भाभी घायल, कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे की इदरीश बेग विहार कॉलोनी में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के देवर और भाभी घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इदरीश बेग विहार कॉलोनी निवासी नरगिस पुत्री शरीफ ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर बैठी थी। इसी दौरान उसकी भाभी अंजुम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अंजुम ने अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद पहुंचे लोगों ने नरगिस के भाई छोटे और भाभी साहिना के साथ मारपीट कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर नई बस्ती मुस्तफाबाद निवासी एक महिला साजिदा पत्नी शमशाद ने भी थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि छोटे और सद्दाम ने उसके साथ मारपीट की है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि जांच के उपरांत दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button