बालाघाट

थाना नवेगांव पुलिस की NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही

वाहन चेकिंग के दौरान  6.060 किलोग्राम  गांजा एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर मोटरसाइकिल जप्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बालाघाट(म0प्र0) : ले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट निहित उपाध्याय एवं नगर पुलिस अधीक्षक  मयंक तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना नवेगांव पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही वाहन चेकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

                              आज करीब शाम 07 बजे, थाना नवेगांव पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान विद्यागांव-भमोड़ी मार्ग पर एक बिना नंबर की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर संदिग्ध मोटर सायकल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस चेकिंग देखकर मोटर सायकल चालक, वाहन मोड़कर भागने लगा, जिसमें पीछे बैठा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया जबकि पुलिस द्वारा मोटर सायकल चालक को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम वेदप्रकाश निवासी ग्राम कायदी का होना बताया। विधिवत् तलाशी कार्यवाही के दौरान आरोपी के कब्जे से बैग में रखे लगभग 6.060 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,50,000 रुपये है, बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल भी जप्त की गई है।

                          आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

*उल्लेखनीय भूमिका*

                        उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवेगांव उनि अमित अग्रवाल, सउनि. प्रभुदयाल, कार्य. प्रआर. कृष्णा पटले, कार्य, प्रआर. मनीष ब्रम्हे, कार्य, प्रआर. उमेश हरदे, प्रआर. पदम, प्रआर. गजेंद्र पटले, आरक्षक दिलीप, आरक्षक राजाबाबू एवं आरक्षक  शैलेष तेलंग, आरक्षक प्रदीप, आरक्षक धीरज, आरक्षक नीरज का विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button