रामपुर शाहबाद

हिम्मतपुर में गौशाला का मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहाबाद। हिम्मतपुर में एक गौशाला का उद्घाटन गुरुवार को हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी ने फीता काटकर गौशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने गौशाला का निरीक्षण किया और रखरखाव की व्यवस्था जांची। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर भी मौजूद रहे उन्होंने बताया के उत्तर प्रदेश सरकार जगह-जगह गौशाला खुलवाकर गायों की सेवा करने का मौका दे रही है। इधर-उधर असहाय गाय जो भटक रही है उन सभी गायों को गौशाला में रखकर उनकी अच्छी देखरेख की जा सकती है। इसी क्रम में एक गौशाला हिम्मतपुर में भी बनी हे जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि ने अपने हाथों से किया और तमाम ग्रामीण और आसपास के क्षेत्र के लोग भी वहां पर मौजूद रहे। हिम्मतपुर में गौशाला शुरू होने से आसपास के क्षेत्र को और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी जिससे जो गाय इधर-उधर घूम रही है वह सब अब गौशाला में रह सकेंगी। आपको बताते चलें गौशाला के उद्घाटन में ही बाद में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण भी किया गया जिससे जरूरतमंद लोगों को कंबल मिले और उनके चेहरे पर खुशी आई। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र चौहान, हल्का लेखपाल मनोज पाल, सीवीओ रामपुर अश्विनी चतुर्वेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश बाबू गुप्ता, सचिब नरेश कुमार, ग्राम प्रधान प्रेम सिंह, पंचायत सहायक आकिल, राजेश खुराना सदस्य गौ सेवा आयोग, उप सीवीओ शशांक नाथ आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button