भरत पुर

परिचय सम्मेलन को लेकर हुई बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा की ओर से भरतपुर में आयोजित होने वाले अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर जिलाध्यक्ष सीए अतुल मित्तल एवं जिला महामंत्री मुकेश सिंघल के नेतृत्व में आज दोपहर सेठ मांगीलाल भडाके वाले अग्रवाल समाज भवन पर स्थानीय अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई।
स्थानीय अग्रवाल समाज के उपाध्यक्ष अंशु मित्तल व युवा मंत्री विवेक गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा की ओर से आगामी 22 फरवरी को भरतपुर में आयोजित होने वाले अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सेठ मांगीलाल भडाके वाले अग्रवाल समाज भवन पर स्थानीय अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारम्भ भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष सीए अतुल मित्तल, जिला महामंत्री मुकेश सिंघल एवं अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के युवा जिलाध्यक्ष मनीष गर्ग द्वारा महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। स्थानीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विजय गुप्ता व मंत्री प्रमोद सिंघल ने अतिथियाें का दुपटटा पहनाकर स्वागत किया। बैठक में जिलाध्यक्ष मित्तल ने बताया कि हमारे समाज में बच्चों की बढती उम्र और वैवाहिक संबंधों में आने वाली परेशानियों के मददेनजर अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन भरतपुर में किया जा रहा है एवं सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में युवक युवतियों का रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई। बैठक में स्थानीय अग्रवाल समाज के कोषाध्यक्ष राजकुमार बंसल, जयंती संयोजक धर्मेन्द्र मित्तल, युवा संयोजक पंकज गर्ग, अनिल सिंघल, विजय अग्रवाल, प्रदीप मित्तल, आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button