भरत पुर

सरसों अनुसंधान केंद्र का किया भ्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। कृषि महाविद्यालय भुसावर के सात दिवसीय विशेष शिविर के चैथे दिन एनएसएस वॉलण्टियर्स ने भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान भरतपुर का भ्रमण किया। महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने बताया कि भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को सरसों पर चल रहे नवीनतम शोध की जानकारी दी गयी। संस्थान के आर.सी.मीना ने ब्रेसिका स्पीड ब्रीडिंग लैब, टेक्नोलॉजी पार्क, मौसम बेधशाला, अभियांत्रिकी यंत्र कार्यशाला आदि की व्यावहारिक जानकारी दी। एनएसएस प्रभारी डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को सरसों तेल उद्योग, तूडी से जैविक खाद बनाने, वर्षा जल संचय एवं बीजोत्पादन कार्यक्रम की जानकारी दी गयी। भानुप्रिया पंकज ने बताया कि सरसों राजस्थान की मुख्य नगदी फसल है। भ्रमण के दौरान सरसों की उन्नत उत्पादन तकनीकी जैसे उन्नत बीज, बुवाई का समय, गर्मी की जुताई का महत्व, सिंचाई एवं पोषक तत्व प्रबंधन तथा कीट व बीमारियों के समन्वित प्रबन्धन की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि उन्नत कृषि तकनीकी अपनाकर ही हम भारत को कृषि के क्षेत्र में समृद्ध बना सकते हैं। कृषि को लाभकारी बनाने व युवाओं को कृषि क्षेत्र में आकर्षित करने हेतु खेती में तकनीकी समावेश आवश्यक है। इस भ्रमण में 60 कृषि स्नातक विद्यार्थियो ने भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button