झुंझुनू

छावसरी में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गुढ़ागौड़जी। छावसरी गांव में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धर्मध्वजा स्थापना से हुई जिसके साथ कलश यात्रा हवन-यज्ञ और बौद्धिक वक्तव्य का आयोजन भी संपन्न हुआ।इस अवसर पर हिन्दू समाज के उन सभी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया जिन्होंने गत वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। साथ ही गांव में विशिष्ट योगदान देने वाले भामाशाहों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, हाथ के कारीगरों, गौसेवकों तथा आसपास के क्षेत्रों में गांव का नाम रोशन करने वाले विशिष्ट जनों का टॉफी, मैडल, पटका और फूल-माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों—दलीप सहल, भंवर कुमावत, महावीर कुमावत, हनुमान सहल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। गौशाला समिति के सदस्यों श्याम राणा, भूपेन्द्र सिंह छावसरी, रोहिताश गढ़वाल, दयाचंद गढ़वाल तथा गायत्री परिवार के सदस्यों गिरधारी वैद्य, सवाई सिंह  का भी विशेष योगदान रहा। सीताराम भजन मंडली के सदस्य रघुनाथ सिंह, महेंद्र जांगिड़, गणेश जांगिड़ तथा  रघुवीर ढाका, सुरेश टेलर, गिरधारी सिंह, सुंदर टेलर, सुखदेव सिंह, सचिन कुमावत, मनीष कुमावत और गणेश कुमावत, दीपक केडिया ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन सुरेन्द्र पारीक और ऋतुप्रवीण स्वामी ने किया। संघ स्वयंसेवकों के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें विवेक गुर्जर, चिरंजी लाल शर्मा, मोतीलाल भाईसाब, दिनेश, सुखदेव आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह हरीराम मिस्त्री ने 50 लाख रुपए की लागत से हनुमान मंदिर बगीची धाम का कार्य करवाने की घोषणा की।कार्यक्रम में किशोर सिंह शेखावत, धीरज कुमावत, हरदयाल सिंह, राकेश कुमावत, सुनील सरपंच, नवल सहल, ओमपाल सिंह , गुमान सिंह, दशरथ सिंह, पप्पू कुमावत, भरत सहल, मनीराम मीणा, महेंद्र जी वाल्मीकि, घीसाराम वाल्मीकि, धोलू चौधरी, पवन मित्तल, फूलचंद कुमावत, गोपाल शेखावत, सौरभ शर्मा, राहुल शेखावत, यश सहल आदि सम्मानित जन उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button