बोकारो

सशक्त नारी से होगा सशक्त समाज का निर्माण- सूर्यभूषण शर्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो । कसमार चौक स्थित स्कूल मैदान में रविवार को श्री गोलकनाथ ठाकुर की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से आगामी 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान सभा सह रैली पदयात्रा का निर्णय लिए। बैठक में उपस्थित ग्रामीण एवं प्रबुद्ध समाज सेवियों को संबोधित करते हुए सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक श्री सूर्यभूषण शर्मा जी ने कहा कि सशक्त नारी से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है। जिस समाज में महिलाओं का सम्मान हो महिलाओं को हर क्षेत्र में विकास का समान अवसर मिलता है वह समाज निश्चित तौर पर विकास की ओर अग्रसर होता है। इसी तरह समाजसेवी जीवन जगन्नाथ ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर वैसी महिलाएं जिन्होंने खुद की मेहनत के बदौलत एक मुकाम हासिल की हो उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा जिससे अन्य सभी प्रेरणा हासिल कर सके। बैठक में गोलकनाथ ठाकुर एवं कमलेश कुमार ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क गांव गांव जाकर करना होगा। लोगों को जागरुक कर महिलाओं को आगे बढ़ाने में बहुमूल्य योगदान देना होगा। पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर महिलाओं का संगठन तैयार किया जाएगा ताकि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोका जा सके। मौके पर धीरेंद्र नाथ महतो आरिफ अंसारी सागर महतो बिगन कपरदार परमेश्वर गोसाई विजय पासवान साधु चरण गोसाई महेश गोस्वामी योंगेंद्र कुमार मिश्रा कृष्ण कुमार पांडेय लखन गोसाई दिलीप महाराज हेतु घासी धीरेंद्र नाथ प्रजापति जीवन जगन्नाथ राम लखन गोस्वामी कैलाश चंद्र महतो आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button