मथुरा

पीएम मोदी की माता पर विपक्ष की टिप्पणी का विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का होली गेट पर धरना, माफी की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने रविवार को होली गेट पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस और राजद नेताओं द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी का विरोध जताया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मुदिता शर्मा ने कहा कि वोट और सत्ता की लालच में विपक्षी दलों के नेता मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता के लिए अभद्र शब्द कहना न सिर्फ प्रधानमंत्री का अपमान है, बल्कि देश की हर माँ और हर महिला के सम्मान पर आघात है। महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों की सेवा में दिन-रात समर्पित हैं। उन पर इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी राजद और कांग्रेस की नीच मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सोच इतनी गिर चुकी है कि अब वह परिवार की दिवंगत महिला को भी अपमानित करने से नहीं चूक रहे। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सोनू गौड़, पूनम, पूजा, कृष्णा, रामदुलारी, अंजना, सोनू, वंदना, छाया, अनीता, साधना, ममता और सुनीता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला मोर्चा ने एक स्वर में मांग की कि कांग्रेस और राजद नेताओं को प्रधानमंत्री की माता पर की गई टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button