अमरोहा

प्रशासन की बेरुखी से परेशान किसानों ने खुद शुरू की छुट्टा पशु पकड़ो मुहिम, निजी खर्च पर भेजा गौशाला।

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा :  हसनपुर तहसील क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के किसानों ने छुट्टा पशुओं से त्रस्त होकर अब खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। रविवार को रामपुर भूड़, आगापुर, नसीरपुर, डगरपुरी और उधनपुर सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर दर्जनों छुट्टा पशुओं को पकड़ा और निजी संसाधनों के माध्यम से उन्हें गुरेठा गौशाला पहुंचाया।
​मौके पर मौजूद ग्रामीणों और किसान नेताओं ने बताया कि छुट्टा पशुओं के कारण खेतों में फसल बचाना असंभव हो गया है। भारतीय किसान संघ से ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय किसान संघ ओमवीर सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन को कई बार ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर किसानों को स्वयं यह कदम उठाना पड़ा। वहीं, बबलू गुर्जर और धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि किसान अपने निजी खर्च पर वाहनों का इंतजाम कर पशुओं को गौशाला छोड़ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन सहयोग नहीं करता, तो किसानों को इसी तरह एकजुट होकर अपनी फसलों की रक्षा करनी होगी। अभियान के दौरान भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button