गोड्डा
पंचायती राज प्रबंधन विकास कार्यक्रम में मेहरमा जिला परिषद सदस्य ज्योति कुमारी ने लिया भाग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा। रांची स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) द्वारा आयोजित पांच दिवसीय पंचायती राज प्रबंधन विकास कार्यक्रम में मेहरमा जिला परिषद सदस्य ज्योति कुमारी ने भाग लिया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासनिक दक्षता, वित्तीय प्रबंधन, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तथा पारदर्शी शासन प्रणाली की जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीण विकास, नेतृत्व क्षमता, डिजिटल प्रशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। ज्योति कुमारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण से उन्हें पंचायत स्तर पर योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी तथा जनता को अधिक प्रभावी सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्राप्त अनुभव को क्षेत्र के विकास कार्यों में लागू किया जाएगा। इस उपलब्धि से मेहरमा प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



