भरत पुर

फसलों के बचाव की जानकारी दी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। कृषि महाविद्यालय भुसावर पर चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन एनएसएस वॉलण्टियर्स ने तहसील भुसावर के गाॅव जगजीवनपुर का सर्वे किया। महाविद्यालय के डीन डॉ उदय भान सिंह ने बताया कि विस्तृत ग्रामीण सर्वे में वॉलण्टियर्स ने पाया कि गाॅव में पीने का पानी फ्लोराइड युक्त है, किसानों को राजस्थान सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी नही है, किसान मुख्यतः गेंहू, सरसों, मिर्च आदि फसल लेते है तथा फसल चक्र नही अपनाते। किसान परम्परागत खेती अपनाते है तथा उन्नत खेती अभी तक नही अपनायी है। गाॅव की नालियों व रास्तों पर गंदगी है तथा उचित साफ-सफाई का अभाव है। एनएसएस प्रभारी डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि वॉलण्टियर्स ने गाॅव की गलियों एवं मन्दिर परिसर की सफाई की, रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान हेतु जागरूक किया तथा कृषि की उन्नत तकनीकांे से अवगत कराया। डाॅ. शंकर लाल यादव ने सरसों में तनागलन रोग के नियंत्रण हेतु बुवाई पूर्व खेत में गोबर की खाद के साथ ट्राईकोडरमा प्रयोग करने की सलाह दी तथा मिर्च में माथा बंधने की समस्या के निदान के लिए इमीडाक्लोप्रिड 17.8 एस.एल. आधा मिली लीटर प्रति लीटर पानी के घोल का छिडकाव की जानकारी दी। इस अवसर पर सरपंच धर्मसिंह मीना, उपप्रधान ओमप्रकाश मीना व बृजमोहन मीना सहित बडी संख्या में ग्रामीण व 60 एनएसएस वॉलण्टियर्स उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button