गोड्डा

परसपानी में सापिन नदी नाला पर बनेगा चेक डैम

मंत्री ने किया शिलान्यास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए मंत्री संजय प्रसाद यादव ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया। दौरान स्थानीय लोगों की उपस्थिति में विकास कार्यों की शुरुआत की गई। सबसे पहले परसपानी में सापिन नदी नाला पर बनने वाले चेक डैम का शिलान्यास किया गया। यह योजना लगभग ₹49 लाख की लागत से निर्मित होगी। चेक डैम के निर्माण से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों को सिंचाई सुविधा में सहूलियत मिलेगी। जल संसाधन ( लघु सिंचाई) विभाग राज्य संपोषित योजना द्वारा बारकोप में स्वीकृत बनाट सरकारी पोखर का जीर्णोद्धार कार्य 53 लाख की लागत से किया जाएगा। पोखर का भी शिलान्यास किया गया।
इसके अलावा जिला परिषद गोड्डा द्वारा 15वें वित्त (स्वास्थ्य मद) के तहत स्वीकृत प्रखंड लोक स्वास्थ्य इकाई भवन के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास मंत्री द्वारा किया गया। यह भवन पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में लगभग ₹43 लाख की लागत से बनाया जाएगा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और प्रशासनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य केंद्र में शिलान्यास कार्यक्रम का समय दोपहर 1 बजे निर्धारित था, लेकिन मंत्री संजय प्रसाद यादव निर्धारित समय से पूर्व ही पहुंच गए। मंत्री की समयनिष्ठा को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा रही। ग्रामीणों ने कहा कि वे ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो समय का विशेष ध्यान रखते हैं और क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति गंभीर हैं। मंत्री श्री यादव ने अस्पताल कर्मी घायल श्याम महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी तथा बुधवार को उनके स्वास्थ्य के जानकारी लेने स्वयं मंत्री सिलिगुड़ी जाएंगे। श्री यादव का ब्लड प्रेशर चेकअप प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहन पासवान ने किया तथा आवश्यक सलाह भी दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहन पासवान कि मांग पर मंत्री श्री यादव ने पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रामा सेंटर देने की बात कही तथा मौके पर मौजूद महिलाओं से हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया। मौके पर राजद ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष मदन कुमार साह,राजद प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी यादव, राजद प्रखंड युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमित भगत, संवेदक शेखर सुमन सहित काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button