गाजियाबाद

लोनी में 15 फरवरी को निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों का उपचार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी (गाजियाबाद) :  जन सेवा के उद्देश्य से डॉ. अश्विनी जैन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जैन आई एंड लेजर अस्पताल के तत्वावधान में 15 फरवरी 2026, रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर अमर विहार सरकारी स्कूल, 20 फुटा रोड, बंद फाटक, बेहटा हाजीपुर रोड, लोनी में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होगा।
शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी जैन द्वारा मरीजों की आंखों की निःशुल्क जांच की जाएगी। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी उपचार का लाभ उठा सके।
सभासद अंकुश जैन ‘मिकू’ ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएं और अन्य जरूरतमंद लोगों को भी जानकारी दें।
यह शिविर क्षेत्रवासियों के लिए नेत्र स्वास्थ्य जांच और उपचार का एक सुनहरा अवसर साबित होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button