ललितपुर
मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला जुगपुरा में महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता के अनुसार 11 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर पर झाड़ू लगा रही थी, तभी विनोद रैकवार पुत्र दुर्जन और रामस्वरूप पुत्र चउदा वहां पहुंचे और बिना कारण गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि दोनों ने डंडा लेकर पीडि़ता के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची पीडि़ता की बेटी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसका मकान खाली कराने का दबाव बना रहे हैं और कब्जा करने की नीयत से उसे व उसके परिवार को धमका रहे हैं। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने और रास्ता रोकने की बात भी कही गई है, जिससे पीडि़ता व उसके परिजनों में भय का माहौल है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर बीएनएस की धारा 352, 115(2) व 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।