बरेली

बीसीए ने प्रतियोगिता का पहला क्रिकेट मैच जीता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : रिठौरा स्थित खंडेलवाल कॉलेज बरेली में इंटर आठ दिवसीय डिपार्टमेंट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 12 विभागों ने हिस्सा लिया।
 प्रतियोगिता का शुभारंभ  कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ विनय खंडेलवाल महानिदेशक डॉक्टर अमरेश कुमार प्राचार्य डॉक्टर आर.के सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच को शुरू किया ।  प्रतियोगिता का पहला मैच बी.सी.ए वर्सेस एजुकेशन  के बीच खेला गया बी.सी.ए कप्तान अभिषेक कुमार  ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ।एजुकेशन डिपार्टमेंट पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवरों में 51 रन ही बना सकी एजुकेशन की तरफ से सर्वश्रेष्ठ 22 रन की पारी  राहुल ने खेली बी.सी.ए की तरफ से सबसे ज्यादा मोहम्मद मोइन ने 4 विकेट लिए जवाब में बी.सी.ए  ने इस मैच को 03 ओवर में बिना विकेट खोए  ही समाप्त कर दिया । बी.सी.ए की तरफ सें मोहम्मद फरहान ने सर्वाधिक 34 रन की पारी खेली  इस प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका मैनेजमेंट डिपार्टमेंट से शुभांशु डाला कोठी और सी.एस डिपार्टमेंट से अंकुर भारद्वाज ने निभाई और पूरी यह पूरी प्रतियोगिता अभिनव सिंह खरीद अधिकारी के देखरेख में संपन्न हो रहीं हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button