बोकारो

14 से 24 फरवरी तक चतरा और लातेहार जिला प्रवास करेंगे सुनील साहू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू जी 14 से 24 फरवरी तक चतरा एवं लातेहार जिला प्रवास करेंगे ! श्री नायक ने यह भी बताया कि नगर पंचायत चुनाव को लेकर उक्त दोनों जिला के कई राजद नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू जी को आमंत्रित किया है ! दोनों जिला अन्तर्गत राजद समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार-प्रसार भी करेंगे ! पिछले 28 दिसम्बर को राजद के मोरवा विधायक रणविजय साहू जी के अभिनंदन समारोह को सफल बनाने वाले ग्रामीणों को गाँव-गाँव जाकर धन्यवाद भी अर्पित करेंगे ! सामाजिक और राजनीतिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बैठकों में भी शिरकत करेंगे ! श्री साहू का मानना है कि पिछड़ा और शोषित-वंचित वर्गों का उत्थान सिर्फ और सिर्फ सामाजिक न्याय के पथ पर चलकर ही सम्भव है !

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button