बरेली

इस्लामाबाद की शिया मस्जिद पर हुए आतंकी हमले के विरोध में बरेली में प्रदर्शन

भारत सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हुए आतंकी हमले के विरोध में बरेली का शिया समुदाय सड़कों पर उतर आया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान में शिया समुदाय के विरुद्ध जारी हिंसा, नरसंहार और मानवाधिकार उल्लंघनों की कठोर निंदा की। शिया समुदाय के कलीम हैदर सैफी एवं जामा मस्जिद के इमाम सैय्यद हसीन हैदर नक़वी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार को भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया कि पाकिस्तान में शिया समुदाय को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों का खुला उल्लंघन है। समुदाय ने मांग की कि भारत सरकार इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सहित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रभावी ढंग से उठाए तथा पाकिस्तान सरकार पर कूटनीतिक दबाव बनाकर शिया समुदाय की सुरक्षा, न्याय और मौलिक अधिकार सुनिश्चित कराए। साथ ही आतंकवाद के विरुद्ध ठोस और निर्णायक कदम उठाने की भी अपील की गई।
प्रदर्शन के दौरान शोहेब रिजवी , वसीम अहमद, अली हुसैन , जाकिर हुसैन , जमीर रज़ा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button