बरेली
विशेष रोल प्रेक्षक ने कटरा चांद खां स्थित नोटिस सुनवाई केंद्र प्राथमिक विद्यालय बालजती का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : विशेष रोल प्रेक्षक/संयुक्त सचिव भारत सरकार संजय कुमार अग्रवाल ने आज जनपद बरेली में कटरा चांद खां स्थित कंपोजिट अपर प्राथमिक विद्यालय बालजती प्रथम में स्थापित नोटिस सुनवाई केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने संबंधित अधिकारी से नोटिस सुनवाई संबंधित आंकड़ों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने फॉर्म 06,फॉर्म 07 एवं फॉर्म 08 प्रगति के बारे में जानकारी ली एवं 2003 मतदाता सूची में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से सम्बन्धित भी जानकारी ली। उन्होंने ऐसे बी एल ओ जिनके कार्य में लक्ष्य सापेक्ष प्रगति धीमी है के बारे में क्या सपोर्ट सिस्टम है उसकी जानकारी सम्बन्धित अधिकारी से लेते हुए बेहतर सपोर्ट सिस्टम प्रदान करने के निर्देश दिए ।
निरीक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह, उपजिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह,उप जिलाधिकारी सदर/ ई आर ओ एवं संबंधित ए ई आर ओ सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


