प्रखण्डों के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए निर्धारित सूचकों पर ठोस प्रगति आवश्यक – मनीष कुमार
For the overall and balanced development of the blocks, concrete progress is necessary on the prescribed indicators - Manish Kumar
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत बाबूदाहा पंचायत में “सम्पूर्णता अभियान 2.0” के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि प्रखंडों के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए निर्धारित सूचकों पर ठोस प्रगति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन एवं बुनियादी ढांचे जैसे छह प्रमुख सूचकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को मिशन मोड में कार्य करते हुए तीन माह के भीतर मापनीय प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति संभव।



