पाकुड़

महाशिवरात्रि पर जिले भर में भक्ति की धूम, डीसी – एसपी ने की पूजा-अर्चना

Devotion prevailed across the district on Mahashivratri, with DC and SP offering prayers.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर में 24 घंटे व्यापी हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत भक्ति पूर्ण माहौल में की गई। संकीर्तन प्रारम्भ होने के समय पुलिस अधिकारी, जवान एवं उनके परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। संकीर्तन में बिहार, पश्चिम बंगाल सहित स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। वर्षों से पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर कीर्तन का आयोजन होता आ रहा है। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा। रविवार को जिले भर में महाशिवरात्रि का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। जंगल और पहाड़ों में रहने वाले पहाड़िया एवं आदिवासी समुदाय में भी गहरा भक्ति भाव देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कंचनगढ़ गुफा में विराजमान भगवान भोलेनाथ की आदिवासी और पहाड़िया समुदाय के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा की। वहीं महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बूढ़ा शिव मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। अमड़ापाड़ा प्रखंड के शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पश्चिम बंगाल के धुलियान पहुंचकर गंगा स्नान किया तथा गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया। पर्व के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नगर परिषद चुनाव को देखते हुए आचार संहिता के पालन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पूरे जिले में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में महाशिवरात्रि का पर्व संपन्न हो रहा है। वही डीसी मनीष कुमार एवं एसपी निधि द्विवेदी ने भी पूजा-अर्चना की । इस दौरान सुरक्षा बलों के द्वारा हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button